विजेता टीम को ट्राफी के साथ सम्मानित करते हुए डायरेक्टर अरविंद सहित अन्य
सकलडीहा। ताजपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में शनिवार को एम्ब्रोसिया एकाडमी के तहत अंतर-विद्यालय खेल संगम 2026कबड्डी एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पशुरामपुर,तोरवा,सकलडीहा की कुल 6 विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें ताजपुर स्थित विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी बने। इस दौरान खेल संगम के आयोजकों की ओर से विजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कबड्डी प्रतियोगिता मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज़ी और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाज़ों की शानदार पारी और गेंदबाज़ों की अनुशासित गेंदबाज़ी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अरविंद सिंह ने किया। आयोजन समिति का नेतृत्व ताजपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सहित शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य ने छात्रों को खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी आवश्यक है। विजेता टीमों को विजेता ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डायरेक्टर अरविंद सिंह ने कहा कि अंतर-विद्यालय कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतिभा को निखारने और जीवंत विद्यालय संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।इस मौके पर कोच नीरज,रोहित सहित अन्य रहे।
