Home चंदौली लेखपाल के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संगठन हुआ लामबंद

लेखपाल के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संगठन हुआ लामबंद

0
लेखपाल के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संगठन हुआ लामबंद
लेखपाल के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संगठन हुआ लामबंद

सीओ कार्यालय पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी देते हुए

सकलडीहा। एंटी करप्शन की टीम सोमवार को करीब चार बजे मथेला गांव में तैनात लेखपाल पंकज यादव के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही लेखपाल संघ लामबंद होगया। दर्जनों की संख्या में लेखपाल संघ के पदाधिकारी कोतवाली और सीओ कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तार करने वाली टीम की जानकारी मांगा। अधिकारियों द्वारा जानकारी लेकर बताने पर लेखपाल संघ शांत हुए।
सकलडीहा रजवाहा मार्ग पर स्थित मथेला गांव के लेखपाल के प्राइवेट मकान लेकर रहता था। उसके प्राइवेट आवास से रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम के गिरफ्तार होते ही लेखपाल संघ के पदाधिकारी लामबंद होगये। जिलाध्यक्ष विनय सिंह और तहसील अध्यक्ष वरूण अवस्थी के नेतृत्व में लेखपाल संघ सीओ और कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार टीम की जानकारी मांगा। सीओ द्वारा जानकारी देने पर लेखपाल संघ मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। इस मोके पर प्रदीप सिंह,चंदन यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
इनसेट में……
चार माह पहले बदला गया क्षेत्र लेखपाल को पकड़ा घूस लेते हुए
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में पंकज यादव की तैनाती वर्ष 2016 में हुई थी। जनपद इटावा के रहने वाले पंकज यादव की भाषा थोड़ी ग्रामीणों की समझ से बाहर की थी। इनकी तैनात लगभग दो साल जनौली,एक साल पीथापुर थी। चार माह पूर्व इनका क्षेत्र बदलकर असवरिया से मथेला व हृदयपुर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page