-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

हर घर जल योजना को लेकर विधायक ने सदन में उठायी सवाल

हर घर जल योजना को लेकर विधायक ने सदन में उठायी सवाल

विधान सभा में हर घर जल योजना को लेकर सवाल करते हुए विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव

सकलडीहा।भाजपा के एक विधायक की ओर से जल शक्ति मंत्री का घेराव करके पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत सवाल खड़ा कर दिया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि सपा के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर तीखा सवाल-जवाब देखने को मिला। सकलडीहा विधायक ने सदन की कार्यवाही के दौरान जल मंत्री को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्हें उनके पुराने वादे की याद दिलाई। विधायक ने मंत्री महोदय से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि सदन के भीतर ‘हर गांव और हर घर तक पानी’ पहुंचाने की जो कसम उन्होंने खाई थी, वह जमीन पर आखिर कब पूरी होगी।
कसम याद दिलाते हुए सरकार को घेरा सदन में अपने क्षेत्र और प्रदेश की जनता की आवाज उठाते हुए सकलडीहा विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत है। कागजों पर योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उन्होंने जल मंत्री को संबोधित करते हुए कड़े तेवर में कहा आपने इसी सदन में खड़े होकर कसम खाई थी कि हर गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा। जमीनी हकीकत पर उठाए सवाल विधायक ने आगे कहा कि जल जीवन और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी तमाम घोषणाओं के बावजूद कई गांव ऐसे हैं जहां पाइप लाइन का काम अधूरा पड़ा है या नलों में पानी ही नहीं आ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह केवल आश्वासन देने के बजाय यह स्पष्ट करे कि पानी के संकट से जूझ रहे गांवों तक पेयजल पहुंचाने का यह काम किस तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page