-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

आल इण्डिया मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ सम्मान

आल इण्डिया मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ सम्मान

माला फूल से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद अकरम अंसारी का स्वागत करते हुए

सकलडीहा। ब्लाक अध्यक्ष दीदार अंसारी के आवास पर रविवार की देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद अकरम अंसारी का जोरदार गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह पैदा कर दिया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की आईडियोलॉजी हमारे नबी का वह आखरी खुत्बा है । जिसमें उन्होंने पूरे इंसानियत को यह संदेश दिया है कि सब इंसान बराबर हैं कोई बड़ा या छोटा नहीं है कोई भी ऊंच नीच नहीं है इंसानों को एक दूसरे पर फजीलत हासिल है तो सिर्फ तक्वे (ईशपरायणता )की बुनियाद पर। हमारे देश का संविधान भी हम सबको बराबरी का दर्जा देता है । हम संविधान व कानून के अनुसार चलकर गांव-गांव कामेटियां बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे ।अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज मोमिन अंसार सभा भारत का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है जिसके पास एक मजबूत कैडर है । हम आने वाले पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में भागीदारी करेंगे। संगठन का एक राजनीतिक दल राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी भी है। आज तक हम लोग मांगने वाले बने रहे, अब हमें देने वाला बनना है। अपने जन प्रतिनिधियों को जिताकर वहां भेजने का काम करेंगे जहां से हमारे लिए योजनाएं बनती है । संगठन का विस्तार उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित 15 प्रदेशों तक हो चुका है। मोमिन अंसार सभा में आसिम बिहारी, अब्दुल कयूम अंसारी, जियाउर रहमान अंसारी,रईस अंसारी, अकबर अंसारी, शब्बीर अंसारी, महबूब आलम अंसारी,हैदर अंसारी, आस मोहम्मद अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, नसीम अंसारी, मोहम्मद जफर इकबाल अंसारी, नबी रसूल अंसारी एडवोकेट, मोहम्मद जफर, वसीम अकरम अंसारी, गुलाम मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद फिरोज अंसारी वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page