सरेहुआ कला गांव में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देती महिला
सकलडीहा । कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ कला गांव में बुधवार को दिनदाहाड़े चोरों ने दिवाल फांदकर घर में घुस गये। घर के चार कमरों से खंगालते हुए 70 हजार नगदी सहित बीस लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर चंपत होगये। घटना की जानकारी होने पर परिजन हैरान हो गये। वही घर की महिलायें बेहोश हो गयी। मौके पर पहुंचे कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने चोरी की तहरीर लेकर जांच में जुट गये। दिनदहाड़े चोरी की घटना को लेकर गांव में दशहत का मौहाल है।
सरेहुआ कला के स्व.विष्णुदेव पांडेय संकुल प्रभारी का बीते कोराना काल में निधन हो गया था। इनके दो पुत्र अनिल पांडेय और सुधीर पांडेय और चार पुत्री है। सभी बेटियों की शादी हो गयी है। सुधीर पांडेय अपने पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहता है। घर पर अनिल पांडेय की माता फूलमती देवी, अनिल पांडेय की पत्नी अनिता और एक बेटी सानिया और एक बेटा नवीन रहता है। अनिल पांडेय की गांव चंद दूरी पर नहर पर परचून और ब्यूटी पार्लर की दुकान है। पत्नी अनिता बेटी के स्कूल चले जाने पर अपने बेटा को लेकर सास फूलमति के साथ करीब 11 बजे दुकान पर चली गयी थी। करीब दो बजे बेटी स्कूल से घर पहुंचने पर दरवाजा खोलकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चार पांच की संख्या में नकाबपोश छत के रास्ते से पीछे भाग रहे थे। बेटी ने तुरंत इसकी सूचना पिता को दिया। दौड़ते हुए पिता पत्नी और माता के घर पहुंचने पर घर का आलमारी टूटा और जेवरात का डब्बा बिखरा देख हैरान होगये। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गयी। परिजनों के अनुसार करीब 70 हजार नगद और दोनों बहुओं का सोने चांदी की जेवरात करीब बीस से तीस लाख से अधिक के चोरी होने की आशंका जताया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय,प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
