Home चंदौली राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

0
राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

एनएसएस की ओर से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकालते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत एकदिवसीय स्वच्छता जागरूककता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर किया गया।
स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में स्वंय सेवकों ने स्वच्छता ही सेवा है,स्वच्छ गाँव स्वस्थ समाज आदि का स्लोगन लगाते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली महाविद्यालय से निकलकर नागेपुर और इटवा तक पहुँची। जहाँ स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ परिवेश के स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। रैली के उपरांत महाविद्यालय में एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह और प्रोफेसर उदय शंकर झा ने स्वच्छता के सामाजिक, नैतिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयामों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवनशैली के रूप में अपनाने का संदेश दिया।इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्याम लाल सिंह यादव,डॉ. अनिल कुमार तिवारी सहित अन्य रहे।

Previous article योजनाओं को धरातल उतारने के लिये कवायद के लिये प्रशिक्षण
Next article हाइवे मार्ग और कस्बा में अवैध अतिक्रमण हटाने का हिदायत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page