Home चंदौली पेयजल आपूर्ति बंद होने पर डीएम ने विभाग के अधिकारियों को किया तलब

पेयजल आपूर्ति बंद होने पर डीएम ने विभाग के अधिकारियों को किया तलब

0
पेयजल आपूर्ति बंद होने पर डीएम ने विभाग के अधिकारियों को किया तलब
पेयजल आपूर्ति बंद होने पर डीएम ने विभाग के अधिकारियों को किया तलब

शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का जल निगम के अधिकारियों को डीएम ने दिया निर्देश

तहसील का मुआयना करते हुए मास्टर रजिस्टर और न्यायालय के पत्रावलियों का किया निरीक्षण

तहसील का मुआयना करते हुए जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग

सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के अध्यक्षता में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान और ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या और राजस्व समस्याओ सहित अन्य मामलों से अवगत कराया। इस मौके पर कुल 132 प्रार्थना पत्र में मौके पर दस का निस्तारण किया गया। शेष को समयावधि के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। हाइवे निर्माण के दौरान सकलडीहा रजवाहा से सघन तिराहा की ओर जाने वाली मार्ग तेन्दुई और दुर्गापुर में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति बंद है। इसके अलावा ब्लॉक रोड पर पाइप लाइन कनेक्शन होने के बाद भी बीते डेढ़ साल से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसे लेकर दुर्गापुर और ईटवा गांव के ग्रामीण डीएम से मिलकर शिकायत किया। कहा कि पानी दिलाये नहीं तो जिंदगी बचाये।यह सुनकर डीएम ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को तलब किया। शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू कराकर आवास पर अवगत कराने का निर्देश दिया। डीएम की निर्देश मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। लेकिन भूमिधरी के जमीन से पाइप लाइन होने के कारण समस्या बताकर लौट गये। इसके पूर्व किसान और अधिवक्ता सहित ग्रामीणों ने राजस्व संबधित समस्याओं से अवगत कराया। वही क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने एसपी को बताया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास मुहैया कराने व बिजली की समस्या से अवगत कराया। डीएम ने सभी अधिकारियों को समय के अंदर समस्या का निस्तारण का सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी आदित्य लाग्हें,सीएमओ डा.वाईके राय,डीपीआरओ नीरज सिन्हा,एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,पीडी डीआरएडीए बीवी सिंह,जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक,नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद,दिनेश शुक्ल सहित अन्य रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page