Home Uncategorized युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर जिम्मेदार बनाता है नागरिक: प्राचार्य

युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर जिम्मेदार बनाता है नागरिक: प्राचार्य

0
युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर जिम्मेदार बनाता है नागरिक: प्राचार्य
युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर जिम्मेदार बनाता है नागरिक: प्राचार्य

सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी शुरू

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में आगामी 28 फरवरी को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संसदीय परंपराओं एवं नेतृत्व कौशल से अवगत कराना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करने, तार्किक अभिव्यक्ति विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इस अवसर पर चंदौली जनपद के सौ से ज्यादा प्रतिभागी युवा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें से शीर्ष पांच चयनित युवाओं को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान होगा। फिर वहां से चयनित युवा देश की संसद में प्रतिभाग करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में सहायक सिद्ध होगा। 18 वर्ष आयु वर्ग से 25 वर्ष आयुवर्ग के युवा ही इसमें भाग लेंगे। जनपद चंदौली के युवा 27 फरवरी तक मान्य भारत के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी, नहेरु युवा केंद्र कपिलदेव ने आह्वान किया कि जनपद चंदौली के युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Previous article राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवक को सपा विधायक ने किया सम्मानित सम्मान
Next article बालीबॉल प्रतियोगिता में बक्सर की टीम ने जीता चैम्पियन शीप का खिताब
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page