Home चंदौली कानून की नियमित पाठशाला से छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

कानून की नियमित पाठशाला से छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

0
कानून की नियमित पाठशाला से छात्राओं को किया जा रहा जागरूक
कानून की नियमित पाठशाला से छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

सकलडीहा कोतवाली में बीते एक माह से सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र कानून की जानकारी लेते

सकलडीहा। मिशन शक्ति के तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस )की धारा से लेकर दंड की प्राविधान का व्यहारिक ज्ञान छात्रों को उपलब्ध कराये जाने का निर्देश है। इस क्रम में एसपी आदित्य लाग्हें की दिशा निर्देशन में जनपद के दस थानों पर छात्रों को कानून की जानकारी के नियमित पाठशाला के माध्यम से दिया जा रहा है। बीते एक माह से सकलडीहा पीजी कॉलेज के दर्जनों छात्र और छात्रायें कानून की नियमित पाठशाला के माध्यम से जागरूक हो रही है। पुलिस प्रशासन की इस पहल से छात्राओं में कानून के प्रति काफी जागरूकता बढ़ रहा है।
शासन की ओर से कानून को लगातार सख्त और जन जन तक कानून के प्रति जागरूक करने की कवायद प्रदेश सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसके तहत महिला हेल्प नंबर से लेकर अन्य जानकारी दी जा रही है। जिससे अपराध पर लगाम लगाया जा सके। इसके साथ ही प्रतिदिन नियमित कानून की पाठशाला के माध्यम से पुलिस प्रशासन की ओर से छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांवों में भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस )की धारा से लोगों केा जागरूक करने कवायद किया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा सहित जनपद के कुल दस थानों पर कानून की पाठशाला के तहत नियमित छात्राओं को बीएनएस की धाराओं से अवगत कराया जा रहा है। सकलडीहा कोतवाली में लक्ष्मीकांत मिश्रा,वरूणेन्द्र राय सहित अन्य दरोगा नामित किये गये है। इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि कानून की पाठशाला के माध्यम से मिशन शक्ति को गति प्रदान करना है। इससे महिलाओं और बेटियों पर होने पर अपराध को कम करने और उन्हें जागरूक करने की कवायद किया जा रहा है।

Previous article डीएम की निर्देश के बावजूद पेयजल समस्या से जूझ रहे नगरवासी
Next article अनियंत्रित स्कार्पियों बिजली पोल से टकराया बाल बाल बचे सवार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page