अराजक तत्वों के गुमटी पलटने से व्यापारियों में रोष
सकलडीहा। आगामी दिनों होली त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। इसके बाबजूद सकलडीहा कस्बा में चीखना के दुकानों पर काफी भीड़ सोर गुल के साथ ही मुख्यमार्ग पर गलत तरीके से वाहन लगे रहने से आने जाने वाले राहगीर सहित आसपास के लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त रहता है। वही चतुर्भुजपुर कस्बा,भोजापुर रेलवे फाटक,नोनार,नईबाजार, चतुर्भुजपुर बाजार,रेलवे स्टेशन पर शाम होते ही शराब के नशे में घुत अराजकतत्वों की उत्पात से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि रविवार की देर रात घनश्याम प्रसाद की गुमटी शराबियों ने पलट दिया। जिससे काफी नुकसान हुआ। पुलिस की कोरमपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग किया।
