गैस की किल्लतसकलडीहा में लकड़ी के चूल्हा पर मिठाई बनाता कारीगर
सकलडीहा। खाड़ी देश में युद्ध के कारण गैस की किल्लत से निजात नहीं मिल रहा है। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में गैस की समस्या को लेकर दुकानदार से लेकर उपभोक्ता के साथ किराये पर रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी परेशान है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हेा पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बड़ा सिलेंडर तो दूर छोटा सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं हेा पा रहा है। जिससे कस्बा में रहने वाले बैंक कर्मी से लेकर हास्पीटल,शिक्षक और पुलिस कर्मी भी परेशान है। उपभोक्ताओं ने गैस की किल्लत से निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा तहसील मुख्यालय होने के कारण विभिन्न प्रकार की सरकारी कार्यालय संचालित होती है। इसके अलावा डायट, बिजली विभाग की कार्यालय,पीजी कॉलेज, कृषि विभाग,ब्लॉक मुख्यालय,पशु हास्पीटल,सीडीपीओ और सीएचसी के अलावा सीओ और कोतवाली के अधिकारी और पुलिस रहते है। साथ ही कस्बा में दर्जनों गैर सरकारी और राष्ट्रीयकृत बैंक है। तहसील मुख्यालय होने के कारण छोटी बड़ी दुकान और माल संचालित है। सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,तेन्दुई,ईटवा सहित अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किराये के मकान में रहते है। इसके साथ ही सरकारी आवास पर तहसील कर्मी,डायट कर्मी,और आवासीय अनूसूचित छात्रवास पर दर्जनों छात्र रहते है। गैस सिलेंडर के अभाव में कर्मचारी से लेकर शिक्षक और छात्र परेशान है। सरकारी परिषदीय स्कूल को छोड़कर अन्य विद्यालय के कर्मचारी और शिक्षक बैंक कर्मी बड़ा तो दूर छोटा भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान है। वही नया कनेक्शन भी आनलाइन बंद पड़ा है। उपभोक्ता के साथ कर्मचारियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
