Home चंदौली अपर पुलिस अधीक्षक बनी सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी

अपर पुलिस अधीक्षक बनी सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी

0
अपर पुलिस अधीक्षक बनी सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी
अपर पुलिस अधीक्षक बनी सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें बैंच लगाकर सम्मानित करते हुए

सकलडीहा। सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा उनकी पदोन्नति के बाद, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह भेंट कर बधाई दी। एसपी लाग्हे ने उन्हें उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की निवासी स्नेहा तिवारी 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग 2014 में वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध सर्किल में हुई थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण झांसी जिले में हुआ और वहां से वह चंदौली में तैनात हुईं। जहां वह वर्तमान में सकलडीहा में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत थीं। पदोन्नति के बाद स्नेहा तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी मिली है, उसे वह निष्ठा और मेहनत से निभाएंगी। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने तथा अपराधियों व अवांछनीय तत्वों के खिलाफ पहले की तरह ही कार्रवाई जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पीड़ितों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि स्नेहा तिवारी के पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।

Previous article कर्मचारी और अधिकारियों को नही मिल रहा नया कनेक्शन गैस की किल्लत
Next article पेयजल पाइप मरम्मत कार्य ठप होने से समस्या गहराया
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page