5 C
New York
Wednesday, March 25, 2026

Buy now

पेयजल पाइप मरम्मत कार्य ठप होने से समस्या गहराया

पेयजल पाइप मरम्मत कार्य ठप होने से समस्या गहराया

टिमिलपुर जल निगम टंकी पर पाइप मरम्मत कार्य बंद पड़ा

सकलडीहा। टिमिलपुर स्थित जल निगम कार्यालय पर प्रथम ट्यूववेल की पाइप लाइन का मरम्मत कार्य बीते तीन दिनो से चल रहा था। सोमवार को जल निगम के एक्सीईन के निलंबन के बाद से मरम्मत कार्य ठप होने से कस्बा में पेयजल आपूर्ति की समस्या गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रथम ट्यूववेल की मरम्मत कार्य शुरू कराये जाने की मांग किया है। पेयजल पाइप लाइन मरम्मत कार्य बंद होने से कस्बा सहित आसपास गांव में पेयजल की संकट गहरा गया है टिमिलपुर स्थित जल निगम की कार्यालय पर दो दो ट्यूववेल संचालित है। बीते दिनों जल निगम की द्वितीय ट्यूववेल की मोटर जल जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया। जिसे लेकर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम कुंदन राज कपूर के आश्वासन पर एक माह प्रथम ट्यूववेल की मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगा। बीते तीन दिनों से पाइप और मोटर लगाने का कार्य किया गया। सोमवार को एक्सीईन के निलंबन के बाद ठेकेदार की ओर से कार्य बंद कर दिये जाने से पेयजल की समस्या पूर्व की तरह गहरा गया है। कस्बा के व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता,राकेश मोदनवाल, रिंकू यादव,राजेन्द्र प्रसाद,अनूप जायसवाल,संतोष जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से प्रथम ट्यूववेल से पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की मांग किया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page