कस्बा के दुर्गा मंदिर पर दर्शन पूजन करती हुई महिलायें
नवमी पूजा को लेकर कस्बा में मालाफूल प्रसाद की खरीदारी करते ग्रामीण
सकलडीहा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों (नवदुर्गा) की पूजा की जाती है। जो शक्ति, साहस, और ज्ञान का प्रतीक हैं। इन नौ दिनों में प्रतिदिन माता के विशेष स्वरूप की झांकी सजाकर आराधना की जाती है, जो साधक को सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का संदेश देती है। यह 9 दिवसीय पर्व देवी दुर्गा की कृपा और आंतरिक शक्ति को जगाने के लिए समर्पित है। गुरूवार को माता महागौरी की पूजा के लिये सुबह से देवी मंदिरों पर भीड़ उमड़ पड़ा था। इस दौरान व्रती महिलाओं ने विधि विधान से देवी माता का देर रात तक पूजा अर्चना किया।
चैत्र नवरात्रि के आठवे दिन गुरूवार को देवी मंदिरों में सुबह से ही माता महागौरी की दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा थ। पवित्रता और शांति की देवी जो जीवन में सकरात्मक लाती है। माता महागौरी की विधि विधान से कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिला और ग्रामीण श्रद्धांलुओ ने पूजा किया। इस दौरान कस्बा के दुर्गा माता, काली माता, सम्मय माता और भवानी माता के मंदिरों में भक्तों ने माला, फूल, प्रसाद और चुनरी चढ़ाई। महिलाएं देवी गीत गाती भी देखी गईं। सकलडीहा कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, सम्मय माता मंदिर,बउरहिया माता मंदिर नागेपुर और भवानी माता मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में महिला, पुरुष, युवक और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना कर रहे थे। मंदिरों में बजते घंटों और देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा। पुजारी रामजनम चौबे,चन्द्रभान तिवारी और श्यामू राय ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से माता महागौरी की आराधना करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सारे कष्ठ का निवारण होता है। इस अवसर पर दिलीप पांडेय,विनीत पांडेय,मुरली पांडेय, विनय पांडेय,,रतेन्द्र राजभर, टुनटुन राजभर, लालचंद सेठ,बचाउ गुप्ता,बबलू रस्तोगी,बाशु सोनी,शुभम नारायण,बिहारी,श्रीनिवास, रुद्र,टमाटर,राकेश,दिलीप गुप्ता सहित अन्य रहे।
