गैस की समस्या के बारे में जानकारी देता दुकानदारी दीपू मोदनवाल
सकलडीहा। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कोई समस्या नहीं है। लेकिन गैस की समस्या को लेकर दुकानदार से लेकर उपभोक्ता के साथ किराये पर रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी परेशान है। इसके बाद भी गैस की समस्या से लोगो को निजात नही मिल रहा है। जिससे अधिकांश लोग इलेक्ट्रानिक इंडेक्शन चुल्हा से काम चला रहे है। महिलाओं को समय से काम करने के लिये काफी समस्या होगया है। जिससे कस्बा में रहने वाले बैंक कर्मी से लेकर हास्पीटल,शिक्षक और पुलिस कर्मी भी परेशान है। उपभोक्ताओं ने गैस की किल्लत से निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा तहसील मुख्यालय होने के कारण विभिन्न प्रकार की सरकारी कार्यालय संचालित होती है। इसके अलावा डायट, बिजली विभाग की कार्यालय,पीजी कॉलेज, कृषि विभाग,ब्लॉक मुख्यालय,पशु हास्पीटल,सीडीपीओ और सीएचसी के अलावा सीओ और कोतवाली के अधिकारी और पुलिस रहते है। साथ ही कस्बा में दर्जनों गैर सरकारी और राष्ट्रीयकृत बैंक है। तहसील मुख्यालय होने के कारण छोटी बड़ी दुकान और माल संचालित है। सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,तेन्दुई,ईटवा सहित अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किराये के मकान में रहते है। इसके साथ ही सरकारी आवास पर तहसील कर्मी,डायट कर्मी,और आवासीय अनूसूचित छात्रावास पर दर्जनों छात्र रहते है। गैस सिलेंडर के अभाव में कर्मचारी से लेकर शिक्षक और छात्र परेशान है। सरकारी परिषदीय स्कूल को छोड़कर अन्य विद्यालय के कर्मचारी और शिक्षक बैंक कर्मी गैस की समस्या से परेशान है।
