18.9 C
New York
Friday, March 27, 2026

Buy now

लिंक मार्ग पर पटरी विहिन सीसी मार्ग दुर्घटन को दे रहा दावत

लिंक मार्ग पर पटरी विहिन सीसी मार्ग दुर्घटन को दे रहा दावत

हाइवे मार्ग से कस्बा में जाने वाली पटरी विहिन मार्ग।

सकलडीहा । हाइवे मार्ग से सकलडीहा कस्बा और स्कूल जाने वाली लिंक सीसी मार्ग पटरी विहिन है। जिससे आने जाने वाले वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। आमने सामने से लिंक मार्ग पर वाहन आने पर समस्या खड़ी हो जाती है। कस्बा के व्यापारियों ने लिंक मार्ग पर पटरी बनवाने की मांग उठाया है। जिससे आवागमन में समस्या से निजात मिल सके।
चंदौली से सैदपुर तक हाइवे सड़क निर्माण के दौरान प्रमुख बाजार सकलडीहा, चहनिया, खड़ेहरा,सघन तिराहा,तहसील मार्ग,डा.आम्बेडकर तिराहा,अलीनगर तिराहा,ताजपुर,सीएचसी,दुर्गा मंदिर धर्मशाला,डा.आम्बेडकर बस्ती सहित अन्य जगह पर लिंक मार्ग कट गया था। ग्रामीणों के आवागमन की समस्या होने पर कार्यदायी संस्था की ओर से लिंक मार्ग को जोड़ने के लिये सीसी मार्ग की जगह जगह ढ़लाई किया गया। लेकिन सीसी मार्ग के दोनो तरफ पटरी नहीं बनाये जाने से दुर्घटना की समस्या खड़ी होगयी है। इसको लेकर कई बार कस्बा के व्यापारी नेता कृष्णा सेठ,दिलीप गुप्ता,मारकंडे जायसवाल, सुनील रस्तोगी,दिलीप जायसवाल,अमित जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार,अशोक कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा उठाया गया। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से मार्ग की ढ़लाई कार्य करके कोरमपूर्ति कर लिया गया। लिंक मार्ग पर पटरी का निर्माण नहीं होने से आवागम में समस्या बढ़ गयी है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page