6.8 C
New York
Saturday, March 28, 2026

Buy now

बगैर सुरक्षा कीट लाइन मैन कार्य करने पर होगे टर्मिनेट:चीफ अभियंता संकल्प

बगैर सुरक्षा कीट लाइन मैन कार्य करने पर होगे टर्मिनेट:चीफ अभियंता
संकल्प

बिजली उपकेन्द्र सकलडीहा पर लाइनमैन और एसएसओ सहित जेई को निर्देश व संकल्प दिलाते अधिकारी

सकलडीहा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एमडी के निर्देश पर बिजली कर्मचारी और स्टेशन आफिसरों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एसी जसमीर सिंह और अधीशासी अभियंता नरेश कुमार सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइनमैन एसएसओ और जेई को सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर कर्मचारियों को संरक्षा संबधित संकल्प दोहराया। चेताया कि बगैर सुरक्षा कीट कार्य करने और निर्देशों का पालन नहीं करने पर कर्मचारी हटाये जायेंगे। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
बीते 14 फरवरी को अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े एक लाइन मैन की मौत होगयी थी। इस मामले में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक्सईएन विपिन कुमार, एसडीओ मदन गोपाल श्रीवास्तव,जेई इंद्रजीत सिंह सहित अन्य दोषी कर्मचारियों को निलंबन को निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद अधिकारी अलर्ट होगये है। अधीक्षण अभियंता एसी जसमीर सिंह और अधीशासी अभियंता नरेश कुमार ने भूपौली,सकलडीहा और कमालपुर के जेई और एसडीओ सहित लाइनमैन और एसएसओ को सुरक्षा संबधित निर्देशों से अवगत कराया। चेताया कि बगैर सुरक्षा कीट कार्य करने वाले कर्मचारी और एसएसओ हटाये जायेगे। इस दौरान कर्मचारियों को बगैर नशा और सुरक्षा उपकरणों के कार्य न करने का संकल्प भी दोहराया। एसएसओ और लाइनमैन को वाटसअप या लिखित लेने के बाद शट डाउन के कार्य करने को निर्देश दिया। इस मौके पर एक्सीईएन सकलडीहा नरेश कुमार,एसडीओ सियाराम यादव,जेई मनीष कुमार,विकास यादव,एसएसओ टिंकू,पिंटू पांडेय,विपिन सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page