Home चंदौली यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन होगें प्रतिबंधित:

यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन होगें प्रतिबंधित:

0
यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन होगें प्रतिबंधित:
यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन होगें प्रतिबंधित:

हाइवे निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से संचालित डंफर संचालकों को निर्देश देते कोतवाल

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में तिराहा और क्षेत्र में आये दिन जाम लगने व दुर्घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी परेशान है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस हाइवे निर्माण में लगी डंफर, हाइड्रा ,जेसीबी संचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन कराने का सख्त हिदायत दिया। चेताया कि कस्बा और तिराहों पर स्पीड का ध्यान नहीं देने व दुर्घटना होने पर वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा।
सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहा तक आये दिन सुबह शाम जाम लग जा रहा है। ऐसे में काफी समस्या हो रही है। इसके साथ ही खड़ेहरा,ताजपुर,बथावर,और टिमिलपुर में पूर्व में दुर्घटना से चार पांच लोगों की मौत होगयी है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के वाहन संचालकों से मिलकर यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कस्बा और तिराहों व भीड वाले स्थान पर धीमी गति से वाहन चलाने का निर्देश दिया। अनावश्यक रूप से जाम लगने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। साथ ही सड़क पर छोटी बड़ी वाहनों को रात में खड़ा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रात मे सड़कों पर हाइवे किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। भीड़ भाड वाले इलाकों में धीमी गति से चलने व यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसआई वरूणेन्द्र राय,अभिमन्यु राय ,रोहित,सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Previous article बगैर सुरक्षा कीट लाइन मैन कार्य करने पर होगे टर्मिनेट:चीफ अभियंता संकल्प
Next article नौ कन्या देवी पूजा के साथ मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page