हाइवे निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से संचालित डंफर संचालकों को निर्देश देते कोतवाल
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में तिराहा और क्षेत्र में आये दिन जाम लगने व दुर्घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी परेशान है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस हाइवे निर्माण में लगी डंफर, हाइड्रा ,जेसीबी संचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन कराने का सख्त हिदायत दिया। चेताया कि कस्बा और तिराहों पर स्पीड का ध्यान नहीं देने व दुर्घटना होने पर वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा।
सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहा तक आये दिन सुबह शाम जाम लग जा रहा है। ऐसे में काफी समस्या हो रही है। इसके साथ ही खड़ेहरा,ताजपुर,बथावर,और टिमिलपुर में पूर्व में दुर्घटना से चार पांच लोगों की मौत होगयी है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस हाइवे निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के वाहन संचालकों से मिलकर यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कस्बा और तिराहों व भीड वाले स्थान पर धीमी गति से वाहन चलाने का निर्देश दिया। अनावश्यक रूप से जाम लगने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। साथ ही सड़क पर छोटी बड़ी वाहनों को रात में खड़ा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि रात मे सड़कों पर हाइवे किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। भीड़ भाड वाले इलाकों में धीमी गति से चलने व यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसआई वरूणेन्द्र राय,अभिमन्यु राय ,रोहित,सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
