6.8 C
New York
Saturday, March 28, 2026

Buy now

नौ कन्या देवी पूजा के साथ मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा

नौ कन्या देवी पूजा के साथ मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा

कस्बा के अभेद आश्रम में नवकन्या पूजा के दौरान जयकारा लगाते हुए भक्तजन

सकलडीहा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों (नवदुर्गा) की पूजा की जाती है। जो शक्ति, साहस, और ज्ञान का प्रतीक हैं। इन नौ दिनों में प्रतिदिन माता के विशेष स्वरूप की झांकी सजाकर आराधना की जाती है, जो साधक को सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का संदेश देती है। यह 9 दिवसीय पर्व देवी दुर्गा की कृपा और आंतरिक शक्ति को जगाने के लिए समर्पित है। शुक्रवार को नौ कन्या पूजा के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिये सुबह से देवी मंदिरों पर भीड़ उमड़ पड़ा था। इस दौरान व्रती महिलाओं ने विधि विधान से देवी माता का पूजा अर्चना किया।
चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों में सुबह से ही मां सिद्धिदात्री की दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ पड़ा थ। कमलपर विराजमान मा सिद्धिदात्री की पूजा से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की विधि विधान से कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाकों में महिला और ग्रामीण श्रद्धांलुओ ने पूजा किया। इस दौरान कस्बा के दुर्गा माता, काली माता,अभेद आश्रम टिमिलपुर, सम्मय माता मंदिर और भवानी माता के मंदिरों में भक्तों ने माला, फूल, प्रसाद और चुनरी चढ़ाई। महिलाएं देवी गीत भी गाया। इसके पूर्व हर घरों के साथ देवी मंदिरों पर नव कन्या का पूजा अर्चना विधि विधान से देवी मंदिरों में पूजा किया गया। श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर अपनी मन्नतें पूरी होने की कामना कर रहे थे। मंदिरों में बजते घंटों और देवी गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा। अभेद आश्रम के साधु चन्द्रशेखर साधू, रामजनम चौबे,चन्द्रभान तिवारी और श्यामू राय ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से माता सिद्धिदात्री की आराधना करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है सारे कष्ठ का निवारण होता है। इस मौके पर कमला चौधरी, सुभाष चौहान, गीता सिंह ,अनिलेश श्रीवास्तव ,माला श्रीवास्तव ,संजय सिंह,मुद्रिका सिंह,करवीर चौहान,जयप्रकाश,विपिन चौधरी, वीरेंद्र राम,टोनु, मुरली पांडेय, विनय पांडेय,,रतेन्द्र राजभर, टुनटुन राजभर,अभिषेक राय,नंदन सोनी,लालचंद सेठ,बचाउ गुप्ता,अनिल सेठ सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page