यात्रा में जयश्रीराम का जयकारा लगाते हुए भक्तजन
सकलडीहा। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन राम नवमी पर शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली और नईबाजार स्थित स्टैंडफोर्ड इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल परिसर से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने माला ने माला पहनाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पूरे कस्बा में शोभायात्रा में ग्रामीणो और कस्बावासियों की ओर से पुष्पवर्षा किया गया। भगवान प्रभु श्रीराम की जयकारा लगाते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम और हनुमान की झांकी आकर्षक का केन्द्र रहा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता,रामदयाल यादव रिंकू,अमित सिंह,आकाश मोदनवाल,अमित जायसवाल,राहुल कश्यप,,सोनू पांडेय,अमर जायसवाल,शुभम,मोनू गुप्ता,शिवदास जायसवाल,हर्ष जायसवाल,पप्पू पांडेय,अमित सेठ,शेखर सेठ,यश मोदनवाल,ऋषभ मोदनवाल,निरंजन,राकेश राजसवाल,अतुल गुप्ता,राजेश गुप्ता,मनोज जायसवाल सहित अन्य रहे।


