Home चंदौली सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार

सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार

0
सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार
सिलेंडर के लिये दर दर भटक रहे उपभोक्ता और दुकानदार

गैस सिलेंडर के अभाव में परेशान चाय का दुकानदार

सकलडीहा। ग्रामीण क्षेत्र में कामार्सियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ता से लेकर दुकानदार सुबह शाम परेशान है। कनेक्शन होने के बाद भी कामार्सियल गैस सिलेंडर नही मिलने से दुकानदार और फास्ट फूड रेस्टूरेंट संचालक परेशान है। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से लेकर दुकानदार और उपभोक्ताओं को 25 दिन के बजाय 45 दिनों में सिलेंडर मिलने से समस्या खड़ी हो गयी है। वही खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर के अभाव में बच्चों का मिल डे मिल प्रभावित नही होने का निर्देश दिया गया है। जरूरत होने पर शिक्षकों को लकड़ी का चुल्हा बनाकर बच्चों का मिल डे मिल बनाने का निर्देश दिया गया है।
एलपीजी गैस सिलेंडर के तहत भारत और इंडियन गैस एजेंसी की सप्लाई होती है। भारत गैस की बुकिंग होने पर उपभोक्ताओं को डोर टू डोर सप्लाई दी जा रही है। लेकिन इंडियन गैस के लिये काफी समस्या हो रही है। इंडियन गैस के उपभोक्ता इम्तियाज अहमद ने बताया कि पास बुक पर कामर्सियल गैस भी नहीं मिल पा रहा है। वही मुकेश गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर के लिये बाइक गैस गोदाम का चक्कर काटना पड़ रहा है। कस्बा के संजय जायसवाल ने बताया कि 45 दिन बुकिंग का समय होने से काफी समस्या होगयी है। वही मिठाई दुकानदार सुनील मोदनवाल ,मनोज यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने से सामान तैयार करने में समस्या हो रही है। कई फास्ट फूड के दुकानदार समय से आर्डर नहीं दे पा रहे है। वही कस्तूरबा आवासी विद्यालय की चीफ वार्डेन मंजू देवी ने बताया कि गैस सिलेंडर हर दो दिन पर मिल जा रहा है। वही एबीएसए सकलडीहा अवधेश कुमार राय ने बताया कि विद्यालयों में दो सौ से तीन सौ बच्चों का मिल डे मिल बन रहा है। गैस सिलेंडर दो या तीन दिन चल रहा है। गैस देने में डीलरों की ओर से आना कानी किया जा रहा है। शासन की ओर से निर्देश हुआ है कि गैस सिलेंडर के अभाव में मिल डे मिल प्रभावित न हो इसके लिये लकड़ी का चुल्हा का वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।

Previous article सकलडीहा में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा
Next article बिजली की लटकती तार और पोल दुर्घटना को दे रहा दावत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page