Home अध्यात्म गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा,नौ कुंडी महायज्ञ

गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा,नौ कुंडी महायज्ञ

0
गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा,नौ कुंडी महायज्ञ
गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडी महायज्ञ पर निकली कलश यात्रा,नौ कुंडी महायज्ञ

सकलडीहा में कलश यात्रा में शामिल महिलाये और ग्रामीण

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज की खेल मैदान में शुक्रवार से पाँच दिवसीय नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने तीन चार सौ की संख्या में पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा पर जगह जगह ग्रामीणों और समाजसेवियों की ओर से पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।यज्ञ के मुख्य कर्ता राजकुमार सिंह, चंद्रकला सिंह के साथ गायत्री चेतना केंद्र सकलडीहा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भगवान शंकर, हनुमान, राधा-कृष्ण एवं भारत माता की भगवान शंकर के जीवंत झलक प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक ब्रजराज चौबे ने विधिवत पूजन के साथ किया। जिसके पश्चात कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा सकलडीहा इंटर कॉलेज से निकलकर कचहरी, सकलडीहा कोट होते हुए पूरे कस्बा में भ्रमण करते इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पहुंची। गुरुदयाल मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, बिकल जायसवाल आदि की ओर से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। शाम सात बजे से कथा का आयोजन किया गया। जिसमें आध्यात्मिक जागरण का संदेश देते हुए जनसमूह को एकजुट होकर समाजहित का संदेश दिया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, प्रधान मंजू वर्मा,सुरेन्द्र यादव,रमेश राम,दीपक श्रीवास्तव,वशिष्ठ मुनी संह,रामप्रताप पाठक,सीता,कविता,सुमन,प्रदत चौरसिया,श्रवण,कैलाश यादव,गुरूदयाल मिश्रा,रमाशंकर वर्मा,राजेश चौरसिया आदि रहे।

Previous article मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण के तहत किया गया कार्यक्रमों का आयोजन।
Next article सकलडीहा सीएचसी पर 70 प्रकार की जांच की सुविधा हुई शुरू
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page