Home चंदौली शिक्षक जीवन को तरासने और व्यक्तित्व गढ़ने का करते है काम

शिक्षक जीवन को तरासने और व्यक्तित्व गढ़ने का करते है काम

0
शिक्षक जीवन को तरासने और व्यक्तित्व गढ़ने का करते है काम
शिक्षक जीवन को तरासने और व्यक्तित्व गढ़ने का करते है काम

एसडीएम कुंदन राज कपूर सेवानिवृत्व को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते

सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षक देवचंद राम और प्रधान लिपिक अजय गुप्ता के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक और प्रधान लिपिक को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि शिक्षक शब्द संघर्ष से जुड़ा है। वह लोगों को तराशने और अपने ज्ञान की हथौड़ी से नए व्यक्तित्व गढ़ने का काम करता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह सदैव समाज को नई दिशा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा से नए व्यक्तित्व का निर्माण करता आ रहा है और शिक्षक के बिना एक अच्छे समाज का निर्माण संभव नहीं है।कार्यक्रम के आयोजक प्रबंधक पंकज पांडेय और प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी नेसेवानिवृत्त शिक्षक देवचंद राम और प्रधान लिपिक अजय गुप्ता को सम्मान प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, संतोष मिश्रा, राजबली प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, बंशराज और दिलीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।

Previous article सकलडीहा सीएचसी पर 70 प्रकार की जांच की सुविधा हुई शुरू
Next article सकलडीहा पावर हाउस पर हैंडपंप महीनों से खराब,पेयजल के लिए राहगीर सहित अन्य परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page