Home चंदौली अमेरिका सहित पूरे दुनिया में पेट्रोल डीजल की दाम बढ़ा लेकिन भारत में नहीं: अनिल राजभर

अमेरिका सहित पूरे दुनिया में पेट्रोल डीजल की दाम बढ़ा लेकिन भारत में नहीं: अनिल राजभर

0
अमेरिका सहित पूरे दुनिया में पेट्रोल डीजल की दाम बढ़ा लेकिन भारत में नहीं: अनिल राजभर
अमेरिका सहित पूरे दुनिया में पेट्रोल डीजल की दाम बढ़ा लेकिन भारत में नहीं: अनिल राजभर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह आवास पर जानकारी देते हुए

सकलडीहा। अमेरिका सहित पूरे विकसीत राष्ट्र और दुनिया में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पेट्रोल डीजल का दाम भारत में नही बढ़ा और आगे भी नहीं बढ़ेगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने नागेपुर आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों होने वाले पांच राज्यों में भाजपा का बेहतर परिणाम आने का दावा किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ चलने वाली सरकार है। जनता को तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में जनता को राहत देने का जो संकल्प है। मोदी योगी की सरकार उस संकल्प को पूरा करने में लगी है। जों भाजपा से हार रहे है। उनके नेता और कार्यकर्ता जगह जगह गैस सिलेंडर लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। कामार्सियल गैस की किल्लत पूरे दुनिया में है। जिसकों कामर्सियल गैस चाहियें उसे हम प्राकृतिक गैस देकर जरूरत को पूरा कर रहे है। इस संकट की घड़ी में भी भारत के प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्री अधिकृत बयान के माध्यम से जनता के साथ खड़ी है। पर्याप्त मात्रा में भारत के पास गैस, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आगामी दिनों होने वाली पांच राज्यो में चुनाव में बेहतर परिणाम आने वाला है। दक्षिण में बहुत मजबूत स्थिती में भाजपा का कमल खिलने वाला है। अंत में क्षेत्र से आये लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण कराया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह,प्रकाश राजभर,रवि श्रीवास्तव,गोपाल राजभर,मुरली,रतेन्द्र राजभर,अरविंद,रिंकू राजभर,पीआरओ अशोक प्रजापति,विकास राय,बाढ़ू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article गैस की किल्लत और स्मार्ट मीटर को लेकर सपा करेंगी आन्दोलन
Next article कर्मयोगी एप के माध्यम से रोजगार सेवकों मिलेगा एआई का प्रशिक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page