कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर काली माता मंदिर पर उपस्थित युवाओं सहित अन्य लोगों को जानकारी देते हुए
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को नवनिर्मित काली माता मंदिर में स्थापित बउरहिया काली माता का विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इस दौरान विद्वान पंडितों ने मंत्री को कलावा और चंद रोरी लगाया। इस मौके पर उपस्थिति युवाओं को होमगार्ड की परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराये जाने का दावा किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस जिस तरह से निष्पक्ष ढ़ग से परीक्षा और भर्ती कराया है। उसी प्रकार से होमगार्ड की परीक्षा निष्पक्ष तरीके से यूपी पुलिस के नेतृत्व में होगा। किसी बिचौलियें के चक्कर में न पड़ने का अपील किया। कहा कि मेहनत और पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिये प्रदेश सरकार की ओर से सुनहरा अवसर है। प्रदेश सरकार लगातार रिकार्ड युवाओं को नौकरी देकर आत्म निर्भर और मिशाल कायम किया है। हर क्षेत्र में नौकरी के साथ लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास और रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इन्हीं वजहों से विपक्षी दलों में खलबली मची है। कभी एसआईआर के नाम पर तो कभी,संविधान और महिला आरक्षण के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आने वाले समय में देश की जनता के साथ आधी आबादी विपक्षी दलों को करारा जबाब देगी। इसके पूर्व मंदिर में पहुंचकर माता काली का दर्शन पूजन करते हुए वाराणसी में आगामी दिनों प्रधान मंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये रवाना होगये। देर रात मंदिर में पहुंचकर भंडारे में शामिल हुए। इस मौके पर सुशील यादव गुड्डु,रतेन्द्र राजभर,कमलेश सिंह यादव,टुनटुन,रिंकू राजभर,अतुल सिंह,धमेन्द्र,आकाश पटवा,मुरली राजभर,मुराहू विश्वकर्मा,गोलू पांडेय सहित अन्य रहे।