अज्ञात महिला की ट्रेन से कट कर मौत
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे डाउन लाइन ट्रेक खंभा 739,740/6 के समीप एक अज्ञात महिला की कट कर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात महिला शुक्रवार की देर शाम तक भोजापुर फाटक के समीप कुछ दुकान पर घूमती और खाने के लिए सभी से कुछ न कुछ मांग रही थी जैसे प्रतीत होता है कि दिमाक से भी विछिप्त थी हालांकि देर शाम के बाद महिला कब कहा चली गयी यह किसी को जानकारी नही हुई।वही अलसुबह गांव के आसपास के लोगों ने शौच के दौरान देखा की किसी महिला की कट कर मौत हुई है। वही पास से देखने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की यह महिला दिमाक से विछिप्त और देर शाम तक फाटक के समीप थी। वही सुबह 7,30 बजे तक केबिन मास्टर या किसी भी गार्ड को इसकी सूचना नही थी जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस व नजदीकी कोतवाली पुलिस को सूचना दिया गया वही मौके पहुच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
कटी महिला की पहचान हल्की लाल कलर की साड़ी व क्रीम कलर का ब्लाउज व कत्थई कलर का पेटीकोट पहनी हुई थी। वही पुलिस प्रशासन शिनाख्त व जांच में जुट गई है।