तेज आंधी तूफान में अलग अलग 3 जख्मी,दो गंभीर इलाज के दौरान रेफर
सकलडीहा। बुद्धवार की देर शाम आंधी तूफान में कोतवाली क्षेत्र के पपौरा गाँव निवासी किशन प्रजापति 16 वर्ष पुत्र सुरेश प्रजापति घर के कच्ची दीवाल गिरने से दबकर जख्मी हो गया वही परिजनों ने आनन फानन में किसी तरह मलबे से किशन प्रजापति को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया वही प्राथमिक इलाज के दौरान डॉ0 बीके प्रसाद ने जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरी तरफ पपौरा गांव निवासी सतीष प्रजापति 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय संतोष प्रजापति तेज आंधी में दूसरे के मकान से उड़ कर आई करकट से सर में आई गंभीर चोट वही परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा भर्ती कराया इलाज के दौरान जिलाअस्पताल रेफर।तीसरा धरहरा गाँव निवासी प्रदीप कुमार पांडेय 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली पांडेय भी तेज आंधी में करकट से कमर में गंभीर चोट सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर भर्ती इलाज के दौरान हालात खतरे से बाहर बताया गया।इस मौके पर शिवेंद्र सिंह,छितिज सिंह,व अन्य मौजूद रहे।
