सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज 2027 जनगणना कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया।
सकलडीहा । सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को जनगणना 2026 व 2027 के अंतर्गत स्व- गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) विषयक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने किया वही उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होता है तथा प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से अपील कि वे स्व-गणना प्रक्रिया को पूर्ण करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शमीम रैन ने किया। उन्होंने स्व- गणना की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाते हुए बताया कि नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी सुरक्षित एवं सरल तरीके से भर सकते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. दयाशंकर यादव,डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय यादव, डॉ रजनीश गुप्ता, डॉ. जितेंद्र यादव एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण कार्य बताया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया को समझा और इसे समयबद्ध रूप से पूरा करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं जनजागरूकता की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।