Home चंदौली भारी वाहन पर रोक लगाने व पुलिस बूथ के लिये व्यापारियों ने सौपा पत्रक

भारी वाहन पर रोक लगाने व पुलिस बूथ के लिये व्यापारियों ने सौपा पत्रक

0
भारी वाहन पर रोक लगाने व पुलिस बूथ के लिये व्यापारियों ने सौपा पत्रक

भारी वाहन पर रोक लगाने व पुलिस बूथ के लिये व्यापारियों ने सौपा पत्रक

सकलडीहा में जाम की समस्या और भारी वाहनों की रोक के लिये एसपी को पत्रक देते हुए व्यापारी नेता

चंदौली। सकलडीहा में भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने सहित जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को पत्रक सौपा। व्यापारियों ने जनमानस की रक्षा के लिये पुलिस बूथ और ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया। एसपी ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण आये दिन दुर्घटना होती है। बीते दिनों एक महिला की सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर दर्दनाक मौत होगया था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। व्यापारियों ने जबतक हाइवे रोड का निर्माण पूरा नही हो जाता है, तबतक भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने के साथ सकलडीहा अलीनगर तिराहे और सघन तिराहा और ब्लॉक तिराहा पर ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया है। पुलिस अधीक्षक ने जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने और शीघ्र ही पुलिस बूथ बनाये जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को व्यापारियों को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,रत्नेश गुप्ता,दिलीप सैनी,वारिश अली रौशन,अमित चौरसिया,अनिल सेठ,सुनील गुप्ता,सोहन,प्रियंका,ओमप्रकाश गुप्ता, जीयूत गुप्ता सहित अन्य रहे।

Previous article महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक
Next article चिलचिलाती धूप में भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन स्वामी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page