Home चंदौली राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

0
राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

दिव्यांगों की संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने किया मनोनयन।

चंदौली चहनिया। क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी राकेश यादव रौशन को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज का उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हरदेव प्रसाद ने बुधवार को इस आशय का एक पत्र जारी करके किया है।
मालूम हो कि राकेश रौशन जिले के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, दिव्यांग कार्यकर्ता और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगो का मतदान प्रतिशत बढ़वाने के लिए नामित दिव्यांग स्वीप आइकॉन हैं। इनके अथक प्रयासों से जिले में दिव्यांजनों ने अब तक के सर्वाधिक मतदान किए हैं। इनके द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल। मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रोजगार ऋण, शादी अनुदान आदि में व्यक्तिगत एवं जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग किया जाता है।
अपने मनोनयन से अभिभूत श्री रौशन ने कहा कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा।
मालूम हो कि श्री रौशन को पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार राजकीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है, जिसमें दिव्यांगता के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार *रोल मॉडल अवॉर्ड* वर्ष 2017 में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिया गया था। इसके अतिरिक्त देश भर की दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत संस्थाओं द्वारा भी अब तक हजारों पुरस्कार और सम्मान मिल चुका है। वर्तमान में श्री रौशन आकाशवाणी वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पहले कम्पीयर/ एनाउंसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
राकेश रौशन के इस मनोनयन पर डॉ. संजय यादव, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. डीआर यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, इरफान अहमद, जमा भाई, राजेश बीडीसी आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Previous article चिलचिलाती धूप में भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन स्वामी
Next article 1200 पात्रों को मिलेगा जल्द शौचालय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page