Home चंदौली राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

0
राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

चंदौली डीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद चंदौली के प्रथम आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-02 स्थित गोधना के समीप बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी i एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा जी का राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनके नेतृत्व एवं अनुभव से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, राजकिशोर सिंह,शिवशंकर पटेल, गुरदीप सिंह, शंभूनाथ गोंड,महेंद्र बिंद, अनिल चौहान,श्रीकांत विश्वकर्मा,, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश मिश्रा, दिनेश गोंड, सोमारु बिंद, मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी सहित भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous article 1200 पात्रों को मिलेगा जल्द शौचालय
Next article अपना दल कमेरावादी की एक अहम बैठक की गई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page