Home चंदौली बजबजाती नालियों की गंदा पानी के बीच आने जाने के लिये मजबूर ग्रामीण

बजबजाती नालियों की गंदा पानी के बीच आने जाने के लिये मजबूर ग्रामीण

0
बजबजाती नालियों की गंदा पानी के बीच आने जाने के लिये मजबूर ग्रामीण
बजबजाती नालियों की गंदा पानी के बीच आने जाने के लिये मजबूर ग्रामीण

सकलडीहा कस्बा के राजभर मुस्लिम बस्ती की जर्जर मार्ग पर आते जाते लोग

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे के मुस्लिम बस्ती और राजभर बस्ती में जाने वाली मार्ग पर सीवर पाइप बिछाने के लिए ग्राम सभा की ओर से सड़क खोदकर बीते चार माह से छोड़ दिया गया है। जिस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मार्ग पर गंदा नाबदान का पानी भर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत पर बीडीओ विजय सिंह ने समस्या का समाधान नहीं कराये जाने पर कार्य को श्रमदान घोषित करने की चेतावनी दिया है। उधर ग्रामीणों ने कार्य शुरू नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की ओर से चार माह पूर्व मुस्लिम और राजभर बस्ती में जाने वाली इंटर लॉकिंग मार्ग पर अंडर ग्राउंड सीवर पाइप लगाए जाने को लेकर सड़क खोद कर डेढ़ माह से छोड़ दिया गया है। जगह जगह भस्सी और ईंट की टुकड़े गिरा दिया गया है। जबकि बीते दिनों मुस्लिम और राजभर बस्ती में शादी विवाह के दौरान ग्रामीणों को काफी समस्या हुई। गांव के साहिद, नासिर अली, अरमान, बसंत, हलीम, संतोष, रामअवतार आदि ने बताया कि बीते चार माह से सीवर पाइप डालने के लिये इंटर लॉकिंग मार्ग को उखाड़ दिया गया है। जगह जगह पाइप और भस्सी व ईंट के टुकड़े गिराकर छोड़ देने से पैदल चलना भी दूभर होगया है। ऊपर से गंदा नाला का पानी घरों के सामने बजबजा रहा है। आने जाने में सुबह शाम समस्या हो रही है। समस्या का समाधान को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत किया। बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर अधूरी मार्ग को ठीक कराये जाने व सड़क पर गिरायी गयी पाइप हटाये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि जनमानस की समस्या का समाधान नही होने पर कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जायेगा। इस बाबत सचिव संदीप गौतम ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही समस्या से लोगों को निजात दिलाया जायेगा।

Previous article तहसील मुख्यालय जाने वाली ब्लॉक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Next article विषैली जंतु के काटने से सो रहे बर्जुग किसान की मौत से कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page