Home चंदौली नईबाजार के मनीष का बीएचयू में शोध छात्र के रूप में चयन

नईबाजार के मनीष का बीएचयू में शोध छात्र के रूप में चयन

0
नईबाजार के मनीष का बीएचयू में शोध छात्र के रूप में चयन
नईबाजार के मनीष का बीएचयू में शोध छात्र के रूप में चयन

नईबाजार का शोध छात्र मनीष कुमार यादव

सकलडीहा। क्षेत्र के महेसुआ (नई बाजार) निवासी मनीष कुमार यादव का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी बीएचयू), वाराणसी में शोध छात्र (पीएचडी स्कॉलर) के रूप में चयन हुआ है। महेसुआ के मुसाफिर सिंह यादव के दो पुत्र मनीष यादव और दूसरा सकलडीहा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश सिंह यादव हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। रविवार को उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
मनीष शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वाराणसी के सनातन धर्म इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चंदौली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया। उन्होंने अयोध्या से बीटेक की डिग्री हासिल की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमटेक किया। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर (आईआईटी बीएचयू) में पहुंचना उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर बधाई दिया है।

Previous article विषैली जंतु के काटने से सो रहे बर्जुग किसान की मौत से कोहराम
Next article अधूरा मंदिर और गेट का निर्माण कार्य पूरा कराने का मंत्री ने दिया निर्देश
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page