ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में कोहराम
सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के समीप मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मोनू कुमार की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गयी है।
बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव के चंद्र मोहन राम के तीन पुत्र अनिल ,सोनू, मोनू और दो पुत्री सोनी ,मोनी है। सोनी की शादी घरचित गांव के उमेश राम से हुई है। मोनू सकलडीहा कस्बा के एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को छुट्टी लेकर अपने बहन के घर घरचित सुबह गया था। दिन भर घर पर रहा । रात को घर वापस नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए । खोज बिन पर पता चला कि रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा है । परिवार के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया । कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई । कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है । शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आंशका है कि प्रेम प्रपंच के कारण युवक ने खुदकुशी कर लिया है। मामले की जांच किया जा रहा है।