अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक
सकलडीहा। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली और सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं की ओर से सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत होने पर अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश मिश्र,महामंत्री सुल्तान अहमद,रमाशंकर यादव,राहुल सिंह व सकलडीहा तहसील के शिवकुमार सिंह,जगदीश सिंह,श्रीकांत सिंह,उपेन्द्र नारायण सिंह,विजय प्रताप सिंह,सुभाष सिंह,रिंकू सिंह,अतुल तिवारी,आलोक पाठक,राजेश्वर सिंह,अरूण कुमार,दिनेश सिंह,प्रभुनाथ पाठक,सोनू सिंह,राजगोपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।