जनसुनवाई में एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
चंदौली। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का न्यायोचित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उसके गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने पर विशेष जोर दिया गया।