Home चंदौली बेसहारा मवेशियों पर भारी पड़ रही विभागीय लापरवाही, हाइवे पर एक सप्ताह में पांच की मौत

बेसहारा मवेशियों पर भारी पड़ रही विभागीय लापरवाही, हाइवे पर एक सप्ताह में पांच की मौत

0
बेसहारा मवेशियों पर भारी पड़ रही विभागीय लापरवाही, हाइवे पर एक सप्ताह में पांच की मौत

बेसहारा मवेशियों पर भारी पड़ रही विभागीय लापरवाही, हाइवे पर एक सप्ताह में पांच की मौत

सकलडीहा कस्बे के नागेपुर हाइवे मार्ग पर मृत पड़ा मवेशी।

सकलडीहा (चंदौली)। पशु आश्रय केंद्रों के संचालन में बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा निराश्रित मवेशियों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। सकलडीहा कस्बे के हाइवे पर आए दिन भारी वाहनों की चपेट में आकर मवेशियों की मौत हो रही है। बीते एक सप्ताह में पांच मवेशियों की मौत से कस्बावासियों में आक्रोश है। लोगों ने निराश्रित पशुओं को तत्काल पशु आश्रय केंद्रों में भेजने की मांग की है।प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित पशुओं के संरक्षण और देखभाल के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पशु आश्रय केंद्रों में केयरटेकर, चारा-पानी, तिरपाल, काउ कोट समेत अन्य सुविधाओं के लिए धनराशि खर्च की जा रही है। इसके बावजूद सकलडीहा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निराश्रित मवेशी सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। इससे वाहन चालकों के साथ ही पशुओं की जान पर भी खतरा बना हुआ है।कस्बावासियों के अनुसार, पिछले कई माह से निराश्रित मवेशियों को पशु आश्रय केंद्रों का समुचित लाभ नहीं मिल रहा है। हाइवे और प्रमुख मार्गों पर दिन-रात मवेशियों का झुंड नजर आता है। तेज रफ्तार भारी वाहन इनसे टकरा जाते हैं। बीते एक सप्ताह में हाइवे पर पांच मवेशियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग के स्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।लोगों का कहना है कि सकलडीहा ब्लॉक और तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां निराश्रित पशुओं की समस्या गंभीर बनी हुई है। पूर्व में तारापुर, सदलपुरा समेत अन्य स्थानों पर लाखों रुपये खर्च कर पशु आश्रय केंद्र बनाए गए थे। इसके बावजूद इनका नियमित संचालन नहीं होने से सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ रही है। लोगों ने हाइवे पर पशुओं की सुरक्षा के लिए तत्काल अभियान चलाकर उन्हें आश्रय केंद्रों में पहुंचाने की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर निराश्रित पशुओं को पशु आश्रय केंद्र भेजा जाता है। बीते दिनों मृत पशुओं को ग्राम सभा की ओर से कर्मचारी भेजकर हटवाया गया था।

Previous article जीवित्पुत्रिका पर्व से पहले घाटों पर गंदगी का अंबार, जिम्मेदार बेखबर
Next article जर्जर पंचायत भवन से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने नए भवन की उठाई मांग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page