Home चंदौली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सकलडीहा में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सकलडीहा में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

0
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सकलडीहा में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सकलडीहा में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

गाजे-बाजे के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न हुआ विवाह, नवदंपतियों पर हुई पुष्पवर्षा

सकलडीहा विकास खंड परिसर में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते अधिकारी व जनप्रतिनिधि।

सकलडीहा चन्दौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सकलडीहा विकास खंड परिसर में 45 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान और धूमधाम से संपन्न हुआ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित समारोह में गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा परिसर मांगलिक गीतों और खुशियों से गुलजार रहा।सामूहिक विवाह समारोह के लिए ब्लॉक परिसर में 11 विवाह मंडप बनाए गए थे। इनमें 10 मंडपों में चार-चार जोड़ों तथा एक मंडप में पांच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। प्रत्येक मंडप में अलग-अलग पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कराईं। सुबह से ही समारोह स्थल पर चहल-पहल बनी रही। वर-वधू के पहुंचने के साथ ही विवाह की तैयारियां शुरू हो गईं। मांगलिक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर खुशियां मनाईं। विवाह संपन्न होने के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

गरीब परिवारों को मिल रही आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 64 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाने का प्रावधान बताया गया। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिल रही है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को काफी सहूलियत मिली है। पिछले पांच वर्षों में विकास खंड क्षेत्र में करीब 400 से अधिक जोड़ों का विवाह इस योजना के तहत कराया जा चुका है। योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है।खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के साथ नवदंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित किए। समारोह में विजय शंकर, अमित सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, गुलाब मौर्य, विवेक सिंह, अशोक कुमार, सुब्बन सिंह, दुर्गा पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव पवन दूबे, राम सिंह, संदीप गौतम, रजनीश यादव, अमित, संजय यादव, शशिकांत, प्रिया मौर्य, विद्या देवी, धनंजय पांडेय और आकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page