Home चंदौली कार्डिया का अटैक होने पर पुलिस कर्मी भी कर सकते है मदद,प्रशिक्षण

कार्डिया का अटैक होने पर पुलिस कर्मी भी कर सकते है मदद,प्रशिक्षण

0
कार्डिया का अटैक होने पर पुलिस कर्मी भी कर सकते है मदद,प्रशिक्षण



सकलडीहा।इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ की टीम की ओर से मंगलवार को पुलिस लाइन में आपात स्थिती में लोगों का मदद करने के लिये पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। टीम में रिसर्च पर्सन डा.दाउद ने पुलिस कर्मियों को दुर्घटना होने पर या आपात स्थिति में पीड़ितों को मदद के लिये डेमो के माध्यम से प्रशिक्षित किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी के साथ 108 और 102 के स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
सड़क पर आवागमन के दौरान सड़क हादसा में लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। सूचना पर 112 नंबर पुलिस और 108 एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंचती है। सड़क दुर्घटना या भीड़ में घायल पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के लिये इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ की टीम की ओर से रिसर्च पर्सन डा.दाउद की ओर से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों केा डेमो के माध्यम से टूटे हुए हाथ पैर और कार्डिया अटैक आने पर उनके बचाव व उपचार के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को सीपीआर, सेफ्टी और कार्डिया अटैक की पहचान करने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस मौके पर आपरेशन एसपी अनिल कुमार यादव, सीएमओ डा.वाईके राय,जिला नोडल धीरज मौर्या,रिजनल नोडल विजेन्द्र मणि यादव,विनित मोहन पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article अज्ञात वाहन के टक्कर से मासूम छात्र की मौके पर मौत
Next article बीएड परीक्षा के दौरान 9 नकलची रेस्टीकेट
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page