Home उत्तर प्रदेश सकलडीहा विधायक ने विधान सभा में समस्याओं को उठाया

सकलडीहा विधायक ने विधान सभा में समस्याओं को उठाया

0
सकलडीहा विधायक ने विधान सभा में समस्याओं को उठाया


सकलडीहा। मुगलसराय सड़क चौड़ीकरण, स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज सहित जनपद की तमाम समस्याओं को लेकर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया। विधान सभा में समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने विधानसभा के दौरान कहा कि पड़ाव से लेकर मुगलसराय होते हुए गोधना तक सिक्स लेन निर्माण सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मुगलसराय में वर्षों से जाम की स्थिति से राहगीरों को निपटाना पड़ता है। यहां पर अधिकारियों को सत्ता पक्ष के दबाव और संरक्षण में पूंजीपतियों के मकान को बचाया जा रहा है। जिससे सड़क पतली हो जा रही है। जबकि पीडब्ल्यूडी की यहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। बहुत से जगह पर सड़क निर्माण में आने वाले गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाने का काम किया जा रहा है। चंदौली जनपद में स्टेडियम स्वीकृत हो गया बजट  भी आए दो वर्ष बीत गए। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। चंदौली जिला बने 27 वर्ष बीत रहे हैं । लेकिन अभी तक पूर्ण रूप से ना तो जनपद स्तरीय न्यायालय का निर्माण हो पाया और ना ही मुख्यालय का। जनपद में शराब,गांजा और गौ तस्करी पर रोक नहीं लग पा रहा है। जनपद में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो गया। लेकिन पूरा भवन अधूरा है। यहां पर डॉक्टर कर्मचारी अधिकारियों की नियुक्ति तो हो गई। लेकिन डॉक्टर मरीज को देख भी नहीं पा रहे हैं। जिससे मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। यही नहीं 100 बेड का पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भी मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध कर दिया गया। यहां पर दवा उपलब्ध नहीं है। बाहर से दवा डॉक्टर द्वारा लिखी जा रही है। इलाज के लिए वाराणसी और लखनऊ मरीज को भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page