Home चंदौली सकलडीहा में सड़क और नाला निर्माण शुरू नहीं होने से जाम,लापरवाही

सकलडीहा में सड़क और नाला निर्माण शुरू नहीं होने से जाम,लापरवाही

0
सकलडीहा में सड़क और नाला निर्माण शुरू नहीं होने से जाम,लापरवाही


तीन महीनों से बंद पड़ा है सड़क निर्माण कार्य से परेशानी


सुबह शाम जाम के कारण स्कूली बच्चे से लेकर राहगीर परेशान



सकलडीहा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से फोरलेन सड़क सकलडीहा में इपको कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से बीते तीन माह से निर्माण कार्य बंद करने से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिती सुबह शाम बनी रहती है। जिसके कारण जाम में एम्बुलेंस से लेकर स्कूली छात्र घंटों परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा में बीते दो साल से अधिक समय से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद भी सड़क निर्माण से लेकर नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सधन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर वाहनों के आने जाने के कारण जाम की स्थिती हो जाती है।कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य को लेकर मौन साधे हुए है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जाम के कारण आये दिन अलीनगर तिराहे पर वाहनों में महिलाओ से लेकर छात्र और एमबुलेंस में मरीज परेशान रहते है। चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से होने के कारण जाम की समस्या से निजात नहीं मिलता है। कार्यदायी संस्था की बड़ी बड़ी डंफर के कारण तिराहा पूरा जाम हो जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, दिलीप गुप्ता,राकेश मोदनवाल,कृष्णकांत मंटू मिश्रा,नागेन्द्र गुप्त ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये शीध्र ही मुआवजा देकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग किया। उधर कार्यदायी संस्था के प्रभारी सुधीर चौहान ने बताया कि एक माह के अंदर निर्माण कार्य में तेजी लाया जायेगा।

Previous article अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संसोधन को लेकर विरोध प्रदर्शन,आक्रोश
Next article ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप और आरो मशीन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page