Home चंदौली सकलडीहा तहसील में तीन दिन चलेगा चकबंदी न्यायालय

सकलडीहा तहसील में तीन दिन चलेगा चकबंदी न्यायालय

0
सकलडीहा तहसील में तीन दिन चलेगा चकबंदी न्यायालय


चकबंदी संबधित वादों के निस्तारण के लिये किसानों को लगाना पड़ता था चक्कर

अधिवक्ताओं के प्रयास से एसडीएम ने बढ़वल न्यायालय में चलेगा न्यायालय

सकलडीहा। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के किसानों को चकवंदी सम्बधित वादों के निस्तारण के लिये चंदौली मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। बार एसोसिएशन सकलडीहा की मांग पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तीन दिन सकलडीहा में न्यायालय चलाये जाने की सुविधा शुरू कराया है। इससे तहसील क्षेत्र के 441 गांव के किसानों को भाग दौड़ से निजात मिलेगी। वही अधिवक्ताओं को वादकारियों को न्याय दिलाने में सहुलियत होगा। एसडीएम के इस पहल का अधिवक्ताओं ने सराहना किया है।
तहसील मुख्यालय होने के बाद भी चकबंदी का न्यायालय जिला मुख्यालय पर चलता था। जिसके कारण अधिवक्ता सहित किसानों को पूरा दिन न्यायालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी लम्बे समय से मांग उठा रहे थे। शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर बार अध्यक्ष अशोक कुमार यादव और पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी अधिवक्ताओं के साथ चकबंदी न्यायालय शुरू कराने की मांग किया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चकबंदी के अधिकारियों से वार्ता किया। अधिकारियों की ओर से सोमवार, मंगलवार और शनिवार को सप्ताह में तीन दिन न्यायालय चलाने का सहमति दिया। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि चकबंदी न्यायालय शुरू होने से तहसील क्षेत्र के किसानों को भाग दौड़ से निजात मिलेगी। इसके साथ समय और पैसा दोनों बचेगा। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, बार अध्यक्ष अशोक यादव,मनोज पांडेय, अतुल तिवारी,पंकज यादव,कुबेरनाथ सिंह,यशवंत यादव,अशोक मिश्र, सुरेश यादव,उपेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर सिंह,उमाशंकर,राजकुमार सिंह,अखिलेश यादव,दुर्गेश, संदीप मिश्रा आदि ने तहसील प्रशासन की सराहना किया।

Previous article जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 30 शराबियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई।
Next article सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम से राहगीर परेशान,जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page