Home चंदौली टूटे पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी

टूटे पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी

0
टूटे पुलिया का निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी


ओरवा गांव को जोड़ने वाली पुलिया को ठेकेदार ने छह माह पहले निर्माण के लिये तोड़ा


पुलिया का निर्माण नही होने से बस बल्ली लगाकर ग्रामीण जाने को मजबूर


ओरवा गांव में जाने वाली नहर की टूटी हुई पुलिया


सकलडीहा। क्षेत्र के ओरवा गांव में अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया को ठेकेदार की ओर से छह माह पूर्व तोड़ दिया गया। अभी तक पुलिया का निर्माण नही किया गया। जिससे ग्रामीणो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बॉस-बल्ली के सहारे आवागमन कर रहे है।  जिससे आए दिन गिरकर लोग चोटिल भी हो रहे है। इससे ग्रामीणो में सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
 ओरवा गांव को जोड़ने वाली अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया जर्जर हो गई थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर पुलिया निर्माण कराना था। जिसके लिए धन स्वीकृत कर निविदा जारी की गई। ठेकेदार ने पुलिया पर काम भी लगाया।और पूरी पुलिया जमीदोज कर डाली। छह माह पूर्व तोड़ी गई पुलिया पर अभी भी निर्माण शुरू नही हुआ। इससे हजारों की आबादी को आनेजाने में दिक्कत हो रही है। वही वाहन भी नही आवागमन कर पा रहे है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों,महिलाओ,बच्चो और मरीजो को हो रही है। ग्रामीण भाईलाल,सत्येंद्र,अश्वनी का कहना है कि ठेकेदार पुलिया पूरी तरह तोड़ दिया है। वैकल्पिक रास्ते के लिए ग्रामीण बॉस-बल्ली लगाकर आवागमन कर रहे है। लोगो ने चेतावनी दी है कि जल्द पुलिया का निर्माण नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

Previous article पदुमनाथपुर में सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी
Next article शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page