Home चंदौली डिजिटल युग में प्रमाणिक ज्ञान देती है पुस्तक:गोष्ठी

डिजिटल युग में प्रमाणिक ज्ञान देती है पुस्तक:गोष्ठी

0
डिजिटल युग में प्रमाणिक ज्ञान देती है पुस्तक:गोष्ठी


पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज  में बुधवार को पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पाण्डेय ने भारत को विश्व गुरू बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित छात्र मौजूद रहे।
प्राचार्य ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनना है। तो सर्वप्रथम अपने अंदर पुस्तकीय पठन को विकसित करना पड़ेगा। क्योंकि पढ़ने से ही कोई भी नया परिवर्तन और नयापन आता है। शिक्षा भगवान शिव का तीसरा नेत्र होता है। प्रो. दया शंकर सिंह यादव ने कहा कि डिजिटल तकनीक युग में यदि हम प्रमाणिक ज्ञान की बात करें तो वह हमें पुस्तक देती है।  इसलिए पुस्तक पढ़ना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। डॉ. अजय सिंह यादव ने कहा कि सीखने की सभी स्किलों में पढ़ने का स्कील सबसे महत्वपूर्ण साधन है । अंत में  विद्यार्थियों को पुस्तक की अध्ययन का प्रशिक्षण दिया गया ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक यज्ञ नाथ पाण्डेय द्वारा किया। कार्यक्रम में डॉ.इंद्रजीत सिंह ,डॉ. मनीष राय, डॉ. अभय वर्मा, डॉ. पवन कुमार ओझा ,डॉ. जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। 

Previous article होली और रमजान में सौहार्द बिगाड़ने वाले जायेंगे जेल: सीओ,निर्देश
Next article उड़ाका दल की टीम ने परीक्षा केन्द्रों की सधन जांच
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page