Home चंदौली प्रोफेसर के निलंबन और गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना

प्रोफेसर के निलंबन और गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना

0
प्रोफेसर के निलंबन और गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का धरना

सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कालेज के एक प्रोफेसर पर महाविद्यालय की एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। जिसे लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी आरोपी प्रोफेसर का निलंबन और गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्रों में भारी आक्रोश है। गुरूवार को पीड़ित छात्रा के समर्थन में महाविद्यालय के समीप दुर्गा मंदिर के पास दर्जनों छात्र नेता अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों ने चेताया कि शीध्र विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुआ तो छात्र सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे।
सकलडीहा पीजी कालेज की बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने बीते 25 फरवरी को सकलडीहा पीजी कालेज के एक प्रोफेसर पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। जिसकों लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मिलकर घटना से अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। दस दिन बाद भी प्रोफेसर के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निलंबन की कार्रवाई नहीं होने और पुलिस की ओर से गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर छात्रों में आक्रोश है। जबकि पूर्व में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना पुलिस और न्यायिक अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग कर चुके है। आक्रोशित छात्र नेताओं ने पीड़ित छात्रा के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र नेता राहुल राजभर ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्र पैदल मार्च, शुद्धिबुद्धि यज्ञ और पुतला दहन करने के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालों में अरबिंद राजभर,ऋषिपाल,आकाश यादव,विकास राजभर,अजय राजभर,अरून, अभिषेक, संतोष राजभर,पवन कुमार आदि छात्र नेता मौजूद रहे।

Previous article क्षतिग्रस्त जल निगम की पाइप मरम्मत को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
Next article चंदौली से सकलडीहा सैदपुर तक विधान सभा मे मुआवाज की उठी मांग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page