तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप
हाहाकार
जल निगम कर्मी टूटी पाइप का सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर मरम्मत करते हुए
सकलडीहा।प्राइवेट मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय तीन दिन पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप जल निगम की पाइप टूट गया था। तीन दिन बाद शुक्रवार को देर शाम मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराया गया। लेकिन जैसे ही पानी आपूर्ति शुरू होते ही सकलडीहा राजवाहा के समीप सड़क जेसीबी से सड़क की खोदाई करते ही पाइप टूट गया। होली और रमजान के त्योहार में पानी आपूर्ति नहीं होने से कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप प्राइवेट मेाबाइल कंपनी की तार डालते समय जल निगम की पाइप टूट गयी। जिससे सकलडीहा कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन दिन बाद देर शाम तक मरम्मत होने के बाद सकलडीहा राजवाहा के समीप स्टेंड बैंक के पास जेसीबी से सड़क चौड़ीकरण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। जिससे पेयजल आपूर्ति पुन: बाधित होगया। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर रमजान और होली के त्योहार को लेकर कस्बावासी परेशान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिलाधिकारी से मांग किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरता जा। जिससे आम जन की हानि का कार्य किया जाता है। चेताया कि शीध्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुआ तो व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।
