Home चंदौली तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप हाहाकार

तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप हाहाकार

0
तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप हाहाकार

तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप
हाहाकार

जल निगम कर्मी टूटी पाइप का सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर मरम्मत करते हुए

सकलडीहा।प्राइवेट मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय तीन दिन पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप जल निगम की पाइप टूट गया था। तीन दिन बाद शुक्रवार को देर शाम मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराया गया। लेकिन जैसे ही पानी आपूर्ति शुरू होते ही सकलडीहा राजवाहा के समीप सड़क जेसीबी से सड़क की खोदाई करते ही पाइप टूट गया। होली और रमजान के त्योहार में पानी आपूर्ति नहीं होने से कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप प्राइवेट मेाबाइल कंपनी की तार डालते समय जल निगम की पाइप टूट गयी। जिससे सकलडीहा कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन दिन बाद देर शाम तक मरम्मत होने के बाद सकलडीहा राजवाहा के समीप स्टेंड बैंक के पास जेसीबी से सड़क चौड़ीकरण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होगया। जिससे पेयजल आपूर्ति पुन: बाधित होगया। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर रमजान और होली के त्योहार को लेकर कस्बावासी परेशान है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिलाधिकारी से मांग किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरता जा। जिससे आम जन की हानि का कार्य किया जाता है। चेताया कि शीध्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुआ तो व्यापारी आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।

Previous article होली की त्योहार को लेकर खाद सुरक्षा विभाग का अल्टीमेटम
Next article व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन में जुटे राजस्व कर्मी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page