Home क्राइम बाइक सवार पिता और पुत्र डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हादसा

बाइक सवार पिता और पुत्र डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हादसा

0
बाइक सवार पिता और पुत्र डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हादसा
घटना स्थल पर जुटी ग्रामीण और कोतवाली पुलिसमृतक पुत्र बृजेश यादव की फाइल फोटोमृतक पिता सुनील यादव की फाइल फोटो
सकलडीहा। अलीनगर थाना क्षेत्र के ककरही खुर्द रिंग रोड के समीप रविवार को शाम चार बजे करीब डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस चालक सहित डंपर को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बसारीकपुर गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश यादव अपने 62 वर्षीय पिता सुनील यादव के साथ अपने ससुराल सहजौर से दशवा कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था । रिंग रोड से नीचे उतरते ही सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रही डंपर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार हुआ कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से चपटी हो गई और डंपर के पीछे चक्के में फंस गई । जिस कारण से डंपर आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि डंपर सहित चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष रमेश यादव ने तत्काल एम्बुलेंस से दोनों पिता पुत्र को जिला चिकित्सालय भेजवाया । जहां चिकित्सकों ने मौत घोषित कर दिया। वही डंपर सहित चालक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गए। इस दौरान अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यातायात को देखते हुए सीओ आशुतोष व कोतवाल मुगलसराय विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाकर यातायात शुरू करें।
इनसेट में…….
फर्राटा भर रहे डंपर के कारण चार लोगों की हो चुकी मौत
फोर लेन सड़क निर्माण में दर्जनों डंपर माल ढ़लाई के लिये लगा हुआ है। डंपर चालकों के बेतहासा वाहन चलाने से पूर्व में खड़ेहरा गांव में एक युवक की मौके पर ही मौत् होगयी थी। दूसरा गंभीर रूप से घायल होगया। इसके पूर्व में एक छात्रा की दर्दनाक मौत होगयी थी। रविवार को पुन:डंपर की चपेट में पिता पुत्र की मौत् होगयी। इसके बाद भी यातायात पुलिस से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

Previous article चकवाल खराब होने से सकलडीहा में पेयजल के लिये हाहाकार,पेयजल
Next article कांशीराम की जंयती की तैयारी में जुटे बसपा नेता
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page