Home चंदौली भोजापुर ओवर ब्रिज का निर्माण शीध्र शुरू कराये सरकार: पूर्व सांसद

भोजापुर ओवर ब्रिज का निर्माण शीध्र शुरू कराये सरकार: पूर्व सांसद

0
भोजापुर ओवर ब्रिज का निर्माण शीध्र शुरू कराये सरकार: पूर्व सांसद
सकलडीहा।चंदौली से सकलडीहा वाया सैदपुर फोरलेन सड़क निर्माण हो रहा है। लेकिन ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से आवागमन में समस्या हो रही है। सोमवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सकलडीहा में ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए सरकार और जिला प्रशासन से शीध्र शुरू कराये जाने की मांग किया।
पांच सौ करोड़ की लागत से चंदौली से सैदपुर सड़क निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में तेजी नहीं होने के कारण व्यापारी से लेकर किसान परेशान है। किसानों को अभी तक मुआवजा तक नही मिला। लेकिन उनकी जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। फोर लेन सड़क पर एक मात्र फूट ओवर ब्रिज भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर बनना है। लेकिन उसका भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण मुख्यालय आने जाने वाले अधिवक्ता सहित आम जनमानस को लम्बा इंतजार करना पड़ता है। एम्बुलेंस से लेकर स्कूल बच्चे ओवर ब्रिज पर परेशान रहते है। जिला प्रशासन शीध्र से शीध्र ओवर ब्रिज और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाये । जिससे आम जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर भगवान यादव,बेचन यादव,प्रधान श्यामनारायण यादव,गोलू यादव,ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के तहत 74 जोड़ा की होगी शादी कवायद
Next article रंगभरी एकादशी पर कॉलेश्वर और महेश्वर मंदिर में उमड़ी भीड़
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page